राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अवमानना मामले में केजरीवाल को कोर्ट की फटकार

नई दिल्ली। अदालत की अवमानना के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं को फटकार लगाई है। अदालत ने इन नेताओं को अवमानना के मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और पार्टी के अन्य नेताओं को फटकार लगाई।

केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अवमानना केस में कोर्ट में अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस अरुण भारद्वाज की खंडपीठ ने आप नेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने कहा कि जवाब नहीं देने पर उनका जवाब दाखिल करने का अधिकार खत्म कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि आप नेताओं ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को दिल्ली आबकारी केस से हटाने की मांग की थी। अरविंद केजरीवाल ने 13 अप्रैल को दिल्ली शराब घोटाले केस की सुनवाई के दौरान कहा था, ‘जस्टिस शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रम में चार बार शामिल हो चुकी हैं। मुझे पहले से ही दोषी माना जा रहा है। जस्टिस शर्मा के आदेशों में एक पैटर्न दिखता है, जिसमें ईडी और सीबीआई के हर तर्क को स्वीकार किया जाता है’। इसके बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा केस तो हट गई थीं लेकिन केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू हो गया था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment