थिम्पू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी दो दिन के दौरे पर मंगलवार को ही भूटान पहुंचे हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वे यहां पर भारी मन से आए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना से सभी के मन को दुखी कर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी’। भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामंग्याल वांगचुक ने थिम्पू के चांगलिमथांग स्टेडियम में हजारों भूटानी लोगों के साथ दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।
Tags :Delhi Blast pm modi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




