नई दिल्ली। भारत से बहुत दूर वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप की तबाही पूरी दुनिया देख रही है। इस बीच भारत सहित आठ देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र था, जहां शनिवार शाम सात बज कर चार मिनट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर अफगानिस्तान सहित आठ देशों भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखा गया।
भारत में जम्मू कश्मीर में सबसे तेज झटका महसूस किया गया है। इसके अलावा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Tags :Earthquake
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



