राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अयोध्या से जनकपुर के लिए पहली ट्रेन चली

नई दिल्ली। नेपाल और भारत के सांस्कृतिक व धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए अयोध्या को जनकपुर से जोड़ने वाली ट्रेन चालू हो गई है। यह ट्रेन भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम को जोड़ेगी। इसका नाम सरयू कमला एक्सप्रेस रखा गया है। पहली ट्रेन को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

दिल्ली से मोदी और बालेन शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तो उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर अयोध्या स्टेशन पर मौजूद थे। वे वर्चुअल तरीके से दिल्ली से जुड़े थे। बहरहाल, ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे का सफर करके शाम करीब 4.50 पर गोरखपुर पहुंची। ट्रेन को शाम 5.10 बजे पहुंचना था। लेकिन ट्रेन करीब 20 मिनट पहले ही पहुंच गई। यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment