राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी-शिवकुमार ने मेट्रो में किया सफर

बेंगलुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने सुबह बेंगलुरू मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने मेट्रो में सफर भी किया। मोदी ने उद्घाटन के बाद काउंटर से मेट्रो की टिकट खरीदी और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। राज्यपाल सुधा यादव भी उनके साथ मौजूद थीं।

बाद में शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने ने राज्य में करीब 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने इस मौके पर कहा कि बेंगलुरू एक सौ किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है। मोदी ने दिन में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया और कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरू से गोवा के मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन मैंगलुरू होते हुए बेंगलुरू और गोवा को जोड़ेगी। इससे कर्नाटक के तटीय इलाकों और गोवा के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment