राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी ने चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य और केंद्र मिला कर देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है। वे सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही उन्होंने पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वे सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग से आगे निकल गए हैं।

इससे पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे थे। वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का सबसे लंबा अनुभव है। शासन प्रमुख के रूप में अपने 25 साल के सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। पिछले 11 साल से वे देश के प्रधानमंत्री हैं। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। नरेंद्र मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने कुछ समय पहले 4,077 दिन तक प्रधानमंत्री रहने का इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4,318 पूरे कर चुके हैं। हालांकि सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6,126 दिन तक इस पद पर रहे। प्रधानमंत्री मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1,812 दिन पीछे हैं। यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2029 के बाद भी मोदी को प्रधानमंत्री रहना पड़ेगा।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + ten =