Monday

16-06-2025 Vol 19

साइप्रस में मोदी का भव्य स्वागत

16 Views

नई दिल्ली। पांच दिन की विदेश यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में रविवार को साइप्रस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।  साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने हवाईअड्डे पर खुद उनका स्वागत किया। हवाईअड्डे पर लाल कालीन बिछाकर प्रधानमंत्री मोदी का गत किया गया। एक वीडियो में राष्ट्रपति निकोस प्रधानमंत्री मोदी का हाथ पकड़कर साथ चले।

प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस पहुंचने और वहां हवाईअड्डे पर हुए जोरदार स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘साइप्रस पहुंच गया हूं। हवाईअड्डे पर मेरा स्वागत करने के विशेष सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स का आभार। यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में’।

इससे पहले मोदी रविवार को तीन देशों की चार दिन की यात्रा पर रवाना हुए। वे 15 और 16 जून को साइप्रस में रहेंगे। इसके बाद 16 और 17 जून को कनाडा में जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को वे भारत लौटेंगे।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी के लिमासोल पहुंचने पर उनके होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग मौजूद थे। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगा कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था। गौरतलब है कि भारत और साइप्रस के कूटनीतिक रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं, लेकिन उच्चस्तरीय दौरे बहुत कम हुए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था। तुर्किए के पाकिस्तान का साथ देने के बाद भारत के प्रधानमंत्री की साइप्रस यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *