नई दिल्ली,। चिकित्सा शिक्षा की उच्च स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट- पीजी 2024 रविवार को देश भर के 170 शहरों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। नीट – पीजी के आयोजन की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर 1,950 से अधिक स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता और 300 उड़न दस्तों के सदस्यों को तैनात किया गया। देश भर में आयोजित होने वाली परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए आठ क्षेत्रीय कमांड सेंटर भी स्थापित किए गए थे।
परीक्षा के बारे में किसी भी गलत सूचना को रोकने के लिए, एनबीईएमएस ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी और यह सुनिश्चित किया कि छात्रों को केवल प्रामाणिक जानकारी ही दी जाए।
नीट पी जी परीक्षा 170 शहरों में फैले 416 केंद्रों पर दो पारियों में आयोजित की गयी। एनबीईएमएस ने 2,28,540 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए। उम्मीदवारों को उनके राज्यों के भीतर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। नीट-पीजी के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एनबीईएमएस ने दिल्ली में एक केंद्रीय कमांड सेंटर स्थापित किया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


