MP assembly elections :- भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को शनिवार को अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया।
संगठन के अनुभवी नेता तोमर मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों के साथ मैत्री संबंध रखने के लिए जाना जाता है। तोमर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, जहां भाजपा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास कर रही है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को हाल में मध्य प्रदेश के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। भाजपा शासित मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



