नई दिल्ली। भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने की जो समय सीमा सरकार ने तय की थी वह रविवार को खत्म हो गई। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में भारत सरकार ने वीजा समाप्त करने के साथ साथ अटारी वाघा बॉर्डर बंद करने का फैसला किया था।
उसके बाद से भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के वापस लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि रविवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अनेक पाकिस्तानी नागरिक अब भी भारत में रह गए हैं।
पाक नागरिकों की वापसी की डेडलाइन खत्म
इस बीच अटारी वाघा बॉर्डर के प्रोटोकॉल अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल तक अब सभी वीजा वाले पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को भारत से 237 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 116 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के फैसले के बाद पिछले चार दिन में अभी तक 537 के करीब पाकिस्तानी नागरिक भारत से गए हैं और पाकिस्तान में से 1,387 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे हैं।
भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में अधिकारियों की संख्या घटाने का फैसला भी किया था। उसके मुताबिक 13 राजनयिक वापस पाकिस्तान लौटे हैं। गौरतलब है कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय सीमा तक भारत नहीं छोड़ता तो उसे तीन साल की जेल या तीन लाख रुपए जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। जिनके पास सार्क वीजा था, उनके भारत छोड़ने की डेडलाइन 26 अप्रैल थी। ऐसे पाकिस्तानी नागरिक जो मेडिकल वीजा पर भारत आए हैं, उन्हें 29 अप्रैल तक जाना होगा।
Also Read: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि: देवेंद्र फडणवीस
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



