राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पाकिस्तान ने अफगान इलाके में की एयरस्ट्राइक

नई दिल्ली। कई घरेलू मोर्चे पर घिरी पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के इलाके में रविवार को तड़के एय़र स्ट्राइक कर दी। इसमें 16 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान का दावा है कि उसने तालिबान के ठिकानों पर हमला किया, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उसके हमले में आम नागरिक मारे गए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान में इस समय इमरान खान के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं तो उधर बलूचिस्तान में बलूच आर्मी ने कई पाक सैनिकों को बंधक बना कर रखा है। ऐसा लग रहा है कि इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक का सहारा लिया है।

बहरहाल, मीडिया समूह ‘अल जजीरा’ ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना का दावा है कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान सरकार ने इसे हालिया आत्मघाती हमलों के बाद जवाबी अटैक बताया। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह अभियान खुफिया सूचना पर आधारित था।

उधर अफगानी मीडिया ‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक हमले में नांगरहार के एक घर को निशाना बनाया, जिससे एक ही परिवार के 23 लोग मलबे के नीचे दब गए। अब तक सिर्फ चार लोगों को निकाला जा सका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के समय परिवार सो रहा था, इसलिए उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला। अमेरिकी मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के मुताबिक इसमें 16 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सही समय पर पाकिस्तान को जवाब देने की चेतावनी दी है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =