राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

न्यूयॉर्क में एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान फायर ट्रक से टकराया, 100 से ज्यादा घायल

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान के एक ग्राउंड वाहन से टकरा गया, जिसके बाद विमानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद हो गया। सभी उड़ानों पर पूरी तरह से ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया।

शुरुआती जानकारी और फ्लाइट-ट्रैकिंग डाटा के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस का मॉन्ट्रियल से आने वाला एयरक्राफ्ट सीआरजे-900 एयरक्राफ्ट रनवे 4 पर लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक से टकरा गया।

संघीय विमानन प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान और आपातकालीन वाहन के बीच टक्कर के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप आदेश लागू कर दिया गया है।

घटना का ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने टक्कर होने से कुछ देर पहले फ्लाइट क्रू और ग्राउंड गाड़ी दोनों को बार-बार रुकने का निर्देश दिया था।

Also Read : असम चुनाव 2026: भाजपा ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के हवाले से आई जानकारी के अनुसार, कम से कम पांच फायरफाइटर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एयरक्राफ्ट में सवार 100 से ज्यादा यात्रियों के भी घायल होने की खबर है।

इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें अभी साइट पर तैनात हैं, जिनमें एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (एआरएफएफ) यूनिट शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक आखिरी आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

संघीय विमानन प्रशासन की घोषणा से पता चला कि एयरपोर्ट इमरजेंसी की वजह से बंद हुआ है और इसके लंबे समय तक बंद रहने की काफी संभावना है। कोई खास जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा एफएए ने पायलटों के लिए सलाह दी है कि एयरपोर्ट स्थानीय समयानुसार छह बजे तक बंद रह सकता है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =