नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट छापे जाने की खबरों की पुष्टि कर दी है। रिजर्व बैंक ने बताया है कि प्लास्टिक के नोट अगले साल अप्रैल से मई के बीच लॉन्च होंगे। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद आरबीआई केगवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि इससे पहले ही यह खबर आ गई थी कि प्लास्टिक के नोट छापने का फैसला हो गया है।
संजय मल्होत्रा ने बताया कि शुरुआत में कम वैल्यू के पॉलीमर करेंसी नोट जारी किए जाएंगे। इनका सरकुलेशन और इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया के कई देशों जैसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में पॉलीमर करेंसी नोट 30 साल से भी अधिक समय तक सफलतापूर्वक उपयोग में रहे हैं। भारत में कागजी नोट, खास कर 10, 20 और 50 रुपए के छोटे नोट, बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं या फटने लगते हैं’। गवर्नर ने कहा, ‘पॉलीमर नोट आने से इनकी उम्र बढ़ेगी, पानी या नमी से ये खराब नहीं होंगे और बार बार नए नोट छापने का सरकारी खर्च भी कम होगा’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



