राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब में पराली जलाना कम हुआ है इसके बावजूद दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। राजधानी में शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। दिवाली के बाद छुट्टियां हैं और सड़कों पर ट्रैफिक कम होने के बावजूद दिन भर आकाश में धुआं भरा दिखाई दे रहा है।

दिल्ली और एनसीआर में ठंड ने भी दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो प्रदूषण में कुछ कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर से दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं।

शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के साथ साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई पांच सौ के खतरनाक स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के 59 में से 58 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली में सबसे खराब हालात चांदनी चौक के हैं, जहां एक्यूआई 480 तक पहुंच गया है।

इसके अलावा बुराड़ी में 459, मथुरा रोड पर 457, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 451, आया नगर में 433 और डीटीयू में 443 एक्यूआई दर्ज किया गया है। अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा के सात स्टेशनों में से सेक्टर 62 में एक्यूआई 474 दर्ज किया गया है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 432, वसुंधरा में 405, न्यू तहसील लोनी में 398, वेव सिटी में 396 और संजय नगर में 391 दर्ज किया गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment