नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों यानी सीएपीएफ के जवानों के लिए वीरता पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है। इनमें चार कीर्ति चक्र और 18 शौर्य चक्र शामिल हैं। इनमें से नौ पुरस्कार मरणोपरांत हैं। वायु सेना के दो बहादुर जवानों को शौर्य चक्र और छह जवानों को वायु सेना मेडल दिया गया है।
राष्ट्रपति ने वायु सेना के विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन वीएम को शौर्य चक्र से नवाजा है। वहीं, विंग कमांडर जसप्रीत सिंह संधू को वायु सेना मेडल से दिया गया है। ये पुरस्कार सैन्य कर्मियों को वीरता और उनके बलिदान के लिए दिए जाते हैं। कीर्ति चक्र पाने वालों में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, राइफलमैन रवि कुमार और डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट शामिल हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह और डीएसपी मुजम्मिल भट्ट को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




