राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कुछ दिन पहले अडानी पर अमेरिका में केस होने का मामला आया, जिस पर पूरे समय बीजेपी ने सदन में चर्चा नहीं होनी दी। फिर अमित शाह जी का अंबेडकर जी पर बयान आया। हम शुरू से कहते आए हैं कि BJP-RSS की सोच संविधान विरोधी और अंबेडकर जी के खिलाफ है। बीजेपी और आरएसएस के लोग बाबा साहेब अंबेडकर जी के योगदान को मिटाना चाहते हैं। अंबेडकर जी के प्रति उनकी जो सोच है, उसे उन्होंने सबके सामने दिखा दिया है।
धक्का-मुक्की पर बोले राहुल
राहुल ने आगे कहा कि ‘हमने अमित शाह से इस्तीफ़ा मांगा, लेकिन वो नहीं हुआ और आज फिर से इन्होंने मुद्दे को भटकाने का काम किया है। हम अंबेडकर जी की प्रतिमा से संसद की ओर शांति से जा रहे थे। संसद की सीढ़ियों पर बीजेपी के सांसद खड़े थे, जो हमें अंदर जाने नहीं देते हैं। इन्होंने अंबेडकर जी का अपमान किया है, उस पर अमित शाह माफी मांगें और इस्तीफ़ा दें। बीजेपी जिस मुख्य मुद्दे को मिटाना चाहती है- वो अडानी का केस है, जिस पर ये चर्चा नहीं चाहते हैं।
read more: संसद भवन की सीढ़ियों से गिरे सांसद प्रताप सारंगी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘कल हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसमें हम बहुत सी चीजें आपको बताई थीं। और एक मुद्दा हमारे सामने आया है, जो आज की सरकार खासकर प्रधानमंत्री जी और हमारे होम मिनिस्टर बयान जो दे रहे हैं अंबेडकर पर, वो दुखदायक है। आप बगैर फैक्ट देखे बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोल रहे हैं। जांच तो कर लें कि फैक्ट्स क्या हैं। उसके बाद आप नेहरूजी को गालियां दें, अंबेडकर को अपमानित करें। 14 दिन सदन चलाने के लिए हमारा संकल्प था और हमने रोज प्रोटेस्ट किया। रोज मुद्दा था कि अडाणी जो देश को लूट रहे हैं, जो लूटने दे रहे हैं, उनके ऊपर हमारा हमला था।
read more: अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश: प्रियंका गांधी
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: Economic Times

