लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को 10 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान कथित रूप से पैलेट गन से घायल हुए हरियाणा के छात्र साहिल को मीडिया के सामने पेश किया।
इस मौके पर श्री गांधी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छात्रों की आंखों में गंभीर चोटें आयी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, वह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गयी।
Also Read : जेएनयू ने छात्रों को सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने की दी नसीहत
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली, छात्रों के खिलाफ हिंसा, मारपीट और धमकाने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाये। दूसरी, छात्रों पर दर्ज कार्रवाई वापस ली जाये और उनके साथ न्याय सुनिश्चित किया जाये। तीसरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “क्रिमिनल शिक्षा मंत्री” बताया।
श्री गांधी ने कहा कि छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल अस्वीकार्य है और इससे कई युवाओं की आंखों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार से छात्र आंदोलन को बलपूर्वक दबाने के बजाय उनकी मांगों को सुनने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की अपील की।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


