राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राम मंदिर चढ़ावाः एफआईआर दायर

Ram Mandir

अयोध्या। राम मंदिर में दान की राशि के कथित गबन के मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपे जाने के दो दिन बाद हुई। पुलिस के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर रमाशंकर यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष कुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है। इनमें चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र जैसे आरोप शामिल हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कुछ “कड़ी सिफारिशें” की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

राम मंदिर को मिले चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आने के बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी गठित की थी। जांच दल में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =