Russia Africa summit :- यूक्रेन के खिलाफ हमले के दौरान रूस अधिक से अधिक देशों की मदद चाह रहा है और लंबे समय से अमेरिका के सुरक्षा साझेदार केन्या को इस काम के लिए राजी करना शायद इतना आसान नहीं हो, लेकिन रूस के एक राजनयिक ने उससे इस बाबत अपील की है।
रूस द्वारा यूक्रेन के रास्ते खाद्यान्न की आपूर्ति के एक सौदे को निरस्त किये जाने के कुछ घंटे बाद केन्या के दो सबसे बड़े अखबारों के लिए अपने आलेख में रूसी राजदूत दमित्री मैकसिमिशेव ने समझौता रद्द होने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन देशों ने रूस के अनाज और खाद को वैश्विक बाजारों से दूर रखने के लिए ‘हरसंभव चाल’ चली। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे केन्याई दोस्तो, अब आपको पूरा सच पता है कि खाद्यान्न का शस्त्रीकरण कौन कर रहा है।’
रूस-अफ्रीका के इस सप्ताह आयोजित होने वाले दूसरे सम्मेलन में इस मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। वैग्नर सैन्य समूह के भविष्य पर भी इसमें चर्चा हो सकती है। रूस करीब 50 अफ्रीकी देशों की मेजबानी करेगा जो कृषि उत्पादों और सुरक्षा के लिए रूस पर अत्यधिक निर्भर हैं। इस समय यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने राष्ट्र प्रमुख इसमें भाग लेंगे। (एपी)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


