राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

छत्तीसगढ़ में नदी में बहे स्कूली बच्चे

gujarat university hostel Afghanistan Student

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है और इस वजह से नदी और नाले उफान पर हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन बच्चे नदी में बह गए। रविवार को तीनों बच्चों का शव बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और भूस्खलन की चिंता में मणिमहेश यात्रा रोक दी गई है।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुखद हादसा हुआ है। शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। रविवार को तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उधर उत्तर प्रदेश में भी बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो रही है।

मध्य प्रदेश के सीधी में 104 करोड़ की लागत से छह महीने पहले बनी सड़क का बड़ा हिस्सा बारिश में बह गया। नरसिंहपुर में रेतघाट पुल पानी में डूब गया है। सतना में बाइक समेत तीन लोग नाले में बह गए। इनमें दो लोग बच गए, तीसरा लापता है। पन्ना में उफनती नदी में एक डंपर बह गया। बिहार के बक्सर में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मणिमहेश कैलाश यात्रा स्थगित कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए 23 और 24 अगस्त को मणिमहेश कैलाश यात्रा पूरी तरह स्थगित रहेगी। इस अवधि में हड़सर से कैलाश की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी भी व्यक्ति को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment