राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सोनिया गांधी ने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल को याद किया।

दोनों नेताओं ने संप्रग सरकार के कार्यकाल के साथ साथ मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) तथा सूचना का अधिकार (आरटीआई) जैसे कानूनों के क्रियान्वयन को भी याद किया।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई।

Also Read : आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’

उन्होंने कहा हमने याद किया कि कैसे संप्रग सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया और मनरेगा, आरटीई, आरटीआई जैसे कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया था।

यादव ने कहा सरदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हम लोगों ने बिहार के विकास के लिए एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई थी। इस मुलाकात के दौरान राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा लालू जी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आए हैं। मैं कल सोनिया जी से मिला था और इस बारे में उन्हें जानकारी दी थी। उन्होंने खुद लालू जी से मिलने की इच्छा जताई थी, इसलिए वह आज उनसे मिलने आईं।

उन्होंने कहा हमारे परिवारों के बीच बहुत करीबी संबंध रहे हैं। लालू जी और सोनिया जी, दोनों ने मुश्किल परिस्थितियों में एक-दूसरे की मदद की है। काफी लंबे समय से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए सोनिया जी आज उनसे मिलने आई हैं।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर रामलीला मैदान में रविवार को एक रैली का आयोजन किया था।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment