nayaindia दिल्ली में ट्रैफिक चालान: Lok Adalat के निर्णय और E-Challan का निवारण

दिल्ली में ट्रैफिक चालान: Lok Adalat के निर्णय और E-Challan का निवारण

Image Credit: Amar Ujala

कार या बाइक चलाते समय आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। और ऐसा नहीं करने की स्थिति में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही मोटा चालान भी भरना पड़ सकता हैं। लेकिन अगर आपका चालान कट गया हैं, तो आप उसे माफ भी करवा सकते हैं। क्योंकि दिल्ली समेत कई राज्यों में Lok Adalat लगने जा रही हैं। और इसमें कई मामलों का निवारण भी किया जाएगा। लेकिन सबसे खास यह हैं की इसमें ट्रैफिक चालान भी निपटाए जाएंगे।

Lok Adalat में आप E-Challan का निवारण भी करा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ऑनलाइन Appointment पहले लेनी होगी और 11 मई को लगने जा रही Lok Adalat के लिए 7 मई को स्लॉट ओपन हो जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए दिल्ली पुलिस की नोटिस साइट (https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat) पर जाना होगा। लेकिन अभी ये साइट बंद हैं।

यहां जाने के बाद आपको अपने आसपास की जगह को चुनना होगा। फिर यहां पर आपको कोर्ट नजर आएगा जिसके साथ यहां पर बहुत सारे स्लॉट भी होंगे। इसी में आपको अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके बाद एक Appointment में एक गाड़ी का चालान ही निपटाया जाएगा। और ज्यादा गाड़ियों का चालान निपटाना चाहते हैं। तो आपको एक से ज्यादा Appointment लेनी होगी।

7 मई को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पेज ओपन हो जाएगा। लेकिन Appointment के दौरान आपकों समय का ध्यान रखना होगा। क्योंकि लेट होने पर आपको स्लॉट नहीं मिल पाएगा। क्योंकि बहुत तेजी के साथ स्लॉट फुल होंगे। और कुछ ही मिनटों के लिए यह स्लॉट ओपन होते हैं। लेकिन इस दौरान ही आपको सभी बुकिंग करनी होगी। इसके साथ ही बुकिंग होने के बाद आपको 11 मई को कोर्ट में जाना पड़ेगा। और वहां पर जज यह फैसला करेंगे की आपको कितना भुगतान करना हैं। और इसके साथ ही कई मामलों में पूरा चालान भी माफ हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: 

अयोध्या जाने वालों की कांग्रेस में पूछ

लालू ने भी नीतीश पर हमला शुरू किया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें