राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

इमरान के लिए गावसकर, कपिल की चिट्ठी

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सुनील गावसकर और भारत को विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिलदेव सहित दुनिया की अलग अलग टीमों करे 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के लिए चिट्ठी लिखी है। इन खिलाड़ियों ने इमरान खान को सही इलाज दिलाने की अपील की है। पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ सरकार को पत्र लिखकर विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग की है।

क्रिकेटरों की ओर से 23 अगस्त को लिखी गई चिट्ठी में मांग की गई कि इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इमरान की मेडिकल जांच की जाए। चिट्ठी लिखने वालों में भारत के तीन, ऑस्ट्रेलिया के आठ, इंग्लैंड के छह, वेस्टइंडीज व श्रीलंका के एक एक और न्यूजीलैंड के दो पूर्व कप्तान शामिल हैं।

क्रिकेटरों की ओर से लिखी गई यह दूसरी चिट्ठी है। इसमें कहा गया है, ‘छह महीने पहले 14 पूर्व अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने आपको और पाकिस्तान सरकार को इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार और सही मेडिकल इलाज की अपील की थी। हमने तब राजनेताओं के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व साथियों के तौर पर लिखा था’। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट मैदान पर बना यह रिश्ता उन सीमाओं और मतभेदों से ऊपर है, जो अक्सर देशों को बांटते हैं। अब हम फिर लिख रहे हैं और इस बार सात अन्य पूर्व कप्तान भी हमारे साथ हैं’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment