राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए नीट यूजी की दोबारा परीक्षा से पहले भारत सरकार ने मंगलवार को एक अजीबोगरीब फैसला किया। सरकार ने 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले बताया है कि मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐप टेलीग्राम पर रोक रहेगी। परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सवाल है कि क्या सरकार मान रही है कि सिर्फ टेलीग्राम पर पेपर लीक हो सकता है और दूसरे मैसेजिंग ऐप जैसे एक्स या व्हाट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर पेपर लीक नहीं हो सकता है?

बहरहाल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69ए के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। यह रोक 22 जून 2026 तक रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा, इसकी तारीख नहीं दी गई है। गौरतलब है कि एनटीए ने तीन मई को नीट यूजी की परीक्षा ली थी और पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को दोबारा परीक्षा होने वाली है।

बताया गया है कि केंद्र सरकार ने परीक्षा के बाद भी टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यानी भारत में टेलीग्राम पर पहले से भेजे गए मैसेज 30 जून तक एडिट नहीं हो पाएंगे। एनटीए के मुताबिक कुछ लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल परीक्षाओं में पेपर लीक होने के फर्जी सबूत बनाने के लिए करते रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसके अलावा एनटीए ने नीट यूजी की दोबारा हो रही परीक्षा में कुछ बदलाव किए हैं। 12 जून को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है। यह भी बताया गया है कि भारतीय वायु सेना के विमानों से प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =