NEET exam

  • नीट परीक्षा के बाद क्या प्रधान सुरक्षित हो गए?

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कई महीने तक बैकफुट पर रहने के बाद अचानक आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। ध्यान रहे इसके लोग नीट यूजी पेपर लीक मामले में प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं और देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली बार प्रधान ने उनके ऊपर पलटवार किया और वह भी तब जब रविवार, 21 जून को नीट यूजी की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हो गई। अब सवाल है कि क्या नीट यूजी की परीक्षा बिना किसी बाधा के हो जाने के बाद धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी सुरक्षित हो गई?...

  • क्या टेलीग्राम पर पाबंदी से नीट परीक्षा सही होगी?

    सरकार को तकनीकी, प्रशासनिक और कानूनी सुधारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए ताकि नीट जैसी परीक्षाएं मेरिट का प्रतीक बनें, न कि विवाद का। छात्रों का भविष्य दांव पर है, ऐसे में आधी-अधूरी कोशिशें पर्याप्त नहीं हो सकती। पूर्ण सुधार से ही विश्वास बहाल होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार द्वारा NEET-UG 2026 के पुनर्परीक्षा 21 जून से ठीक पहले ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। मेडिकल की परीक्षा प्रक्रिया में बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी और पेपर लीक की समस्या को लेकर सरकार का यह कदम गंभीर चिंता का प्रतीक है। यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी...

  • दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, नीट परीक्षा में अभिभावकों के लिए बनाए जाएंगे कूलिंग जोन

    देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने अभूतपूर्व और बड़ी पहल करते हुए न केवल नीट परीक्षार्थियों बल्कि उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष प्रबंध किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वालों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों के आराम एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जहां उनके बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में नीट...

  • नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक

    नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए नीट यूजी की दोबारा परीक्षा से पहले भारत सरकार ने मंगलवार को एक अजीबोगरीब फैसला किया। सरकार ने 21 जून को होने वाली परीक्षा से पहले बताया है कि मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले ऐप टेलीग्राम पर रोक रहेगी। परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सवाल है कि क्या सरकार मान रही है कि सिर्फ टेलीग्राम पर पेपर लीक हो सकता है और दूसरे मैसेजिंग ऐप जैसे एक्स या व्हाट्सऐप या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर पेपर लीक नहीं हो सकता...

  • सरकार आखिर क्या चाहती बच्चों से?

    सोचें, इस साल 18 साल की उम्र के आसपास के जिन बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी और साथ ही मेडिकल में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा में भी शामिल हुए थे उनकी क्या मनोदशा होगी? यह कितना हृदयविदारक है कि तीन मई को परीक्षा देकर खुशी मना रहे बच्चे फिर से परीक्षा की तैयारी में हैं क्योंकि तीन मई वाली परीक्षा इस सरकार और इसकी एजेंसियों के निकम्मेपन की वजह से रद्द हो गई है। लेकिन मामला सिर्फ इतना नहीं है। उससे ज्यादा हृदयविदारक यह है कि 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों बच्चे एक नई व्यवस्था...

  • रद्द हुई नीट परीक्षा 21 जून को होगी

    नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को हुई नीट की परीक्षा अब 21 जून को दोबारा होगी। पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि रद्द हुई परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा। उन्होंने साथ ही इस बात का भी ऐलान किया कि अगले साल से नीट यूजी की परीक्षा ऑनलाइन होगी यानी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। इस बीच सीबीआई ने पुणे के एक केमिस्ट्री शिक्षक पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई उसे ही मास्टरमाइंड बता रही है।...

और लोड करें