राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने ट्रंप को दी चुनौती

नई दिल्ली। वेनेजुएला के बाद अब कोलंबिया के साथ अमेरिका का तनाव बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलंबिया और क्यूबा को चेतावनी दी है, जिसके बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति ने ट्रंप को चुनौती दी है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने राष्ट्रपति ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा, ‘आओ मुझे पकड़ लो, मैं यहीं इंतजार कर रहा हूं’। इस बीच सोमवार को न्यूयॉर्क की अदालत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वे बेकसूर हैं और वे अब भी वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं।

बहरहाल, वेनेजुएला के बाद दूसरे दक्षिण अमेरिकी देशों में तनाव बढ़ रहा है। कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो अमेरिका की वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो देश के किसान हथियार उठा सकते हैं और पहाड़ों में गुरिल्ला युद्ध शुरू हो सकता है। पेट्रो ने कहा कि अगर अमेरिका ने उस राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया जिसे देश की बड़ी आबादी प्यार और सम्मान देती है, तो जनता का गुस्सा जैगुआर की तरह फूट पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने 1990 के दशक में हथियार छोड़ दिए थे, लेकिन देश की रक्षा के लिए वे दोबारा हथियार उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि कोलंबिया को एक बीमार आदमी चला रहा है, जो अमेरिका में कोकीन बेचता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि कोलंबिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करना उन्हें ठीक लगता है, जिससे विवाद और गहरा गया। कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि देश अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में बातचीत और सहयोग का पक्षधर है। हालांकि, उसने साफ कहा कि किसी भी तरह की धमकी या बल प्रयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + fourteen =