राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शेयर बाजार में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट

मुंबई। लगभग 25 साल के बाद शेयर बाजार में लगातार इतने दिन गिरावट जारी रही है। 2001 में नौ हफ्ते तक लगातार शेयर बाजार में गिरावट रही थी। अब 25 साल बाद एक बार फिर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक लगातार आठवें हफ्ते गिरा है। गुरुवार, एक अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सूचकांक 570 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरावट के साथ 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक यानी 0.88 फीसदी की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है।

माना जा रहा है कि बीएसई का सूचकांक 70 हजार से नीचे जा सकता है औऱ निफ्टी भी 20 हजार से नीचे गिर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में शेयर बाजार में आम निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपए डूबे हैं, जबकि विदेशी निवेशकों ने ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बाजार से निकाले हैं। बहरहाल, इस हफ्ते ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

निफ्टी जनवरी में अपने 26,373 के ऑल टाइम हाई स्तर से अब तक करीब 15 फीसदी नीचे आ चुका है। असल में शेयर बाजार से विदेशी निवेशक तेजी से पैसा निकाल रहे हैं। इस हफ्ते मंगलवार और बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे गए। उधर अमेरिका में 10 साल के सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला लाभ बढ़ कर 5.33 फीसदी हो गया है और और 30 साल के बॉन्ड पर यह लाभ 5.67 फीसदी पहुंच गया है। तभी शेयर बाजार का पैसा अमेरिकी बॉन्ड में निवेश हो रहा है। रुपए के मुकाबले डॉलर की कीमत में बढ़ोतरी और ईंधन की महंगाई का असर भी बाजार पर पड़ा है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment