राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता शिव के चरणों समर्पित

वाराणसी। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता काशी में भगवान शिव के चरणों में समर्पित की। उन्होंने दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा, ‘मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो पूरा हो गया। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं’। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त भी जारी की, जिसके तहत नौ करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सेना और भारत की स्वदेशी तकनीक की तारीफ करते हुए कहा, ‘अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो हमारी मिसाइलें आतंकियों को तबाह कर देंगीं’। उन्होंने कहा, ‘भारत पर वार करने वाला दुश्मन पाताल में भी नहीं बचेगा। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के स्वेदशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखीं। ड्रोन, मिसाइलें, एयर डिफेंस ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को साबित किया है। पाकिस्तान में तो इतना खौफ है कि ब्रह्मोस की आवाज भी आ जाए तो पाकिस्तान को नींद नहीं आती’।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बगैर टैरिफ के मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘हम उन चीजों को खरीदेंगे, जिसे बनाने में किसी न किसी भारतीय का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि मेक इन इंडिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आया, वो स्वदेशी ही होगा। ये जिम्मेदारी हर नागरिक को ही लेनी होगी’। मोदी ने कहा, ‘मैं दुकानदार भाइयों से आग्रह करता हूं, जब दुनिया इस तरह की अस्थिरता से गुजर रही है तो हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − eleven =