operation sindoor

  • मानसून सत्र में फिर मुद्दा होगा ऑपरेशन सिंदूर

    पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई सत्र ऐसा नहीं बीता है, जिसमें इस सैन्य अभियान, पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर संसद में मुद्दा न उठा हो और उस पर विवाद नहीं हुआ हो। अगले महीने संसद का मानसून सत्र होगा और उससे पहले फिर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा सामने आ गया है। असल में भारत सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के छह सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें पांच थल सेना के और एक वायु सेना के थे। इन सभी छह लोगों के नाम इंडिया गेट के पास स्थित...

  • ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम युद्ध स्मारक पर

    नई दिल्ली। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के छह जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नामों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल किया गया है। नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की थ्री डी वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं। शहीद जवानों में पांच थल सेना के और एक वायु सेना के जवान हैं। थल सेना के शहीद जवानों में लांस नायक दिनेश कुमार, एविएटर एम मुरलीनायक, सूबेदार...

  • बेचैन करने वाली बात

    अफसोसनाक है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्धविराम से लेकर आज तक कई महत्त्वपूर्ण फैसलों का एलान अमेरिका ने भारत सरकार के कुछ कहने से पहले कर दिया है। इस सिलसिले में नई कड़ी मार्को रुबियो ने जोड़ी है। भारत अपनी विदेश नीति में किस संबंध को प्राथमिकता दे, यह तय करना निर्वाचित केंद्र सरकार का संप्रभु अधिकार है। इसलिए अमेरिका से प्रगाढ़ रिश्ते बनाने की नीति देश के अंदर बहस का मुद्दा हो सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के इस निर्णय को चुनौती नहीं दी जा सकती। वैसे भी इस मामले में वामपंथी दलों जैसे कुछ अपवादों को...

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर राजनाथ सिंह ने सेना के शौर्य को किया सलाम

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को याद किया है। उन्होंने कहा कि सेना के साहस और समर्पण ने देश की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करते हैं, जिनका साहस और समर्पण राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करता आ रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेनाओं ने अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन समन्वय और तीनों...

  • भारत लंबी लड़ाई के लिए तैयार

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने परमाणु हमले की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। एक वीडियो न्यूज एजेंसी के कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारत ने इस ऑपरेशन को अपनी मर्जी और अपनी शर्तों पर रोका था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो देश पाकिस्तान के खिलाफ लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। राजनाथ सिंह ने रक्षा सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान की तरफ से परमाणु हमले की...

  • भारत: धमक, पहचान खोने का वर्ष

    धमक गंवाने की निर्णायक घटना थी ऑपरेशन सिंदूर। वही पहचान बिगड़ने की वजह आर्थिकी तथा कूटनीति की दशा-दिशा है। उस नाते 2025 का वर्ष हर उस बात का खोखला प्रमाणित करने वाला हुआ जिनके जुमलों पर मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने थे। नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वे प्रधानमंत्री बने तो आतंकवाद खत्म। 2025 में क्या हुआ? पुलवामा से पहलगाम और हाल में लाल किले के सामने बम विस्फोट ने मोदी सरकार को वही पहुंचा दिया है, जहां मनमोहन सरकार थी। फर्क यह है कि तब ‘धुरंधर’ जैसे फिल्मी झांसे नहीं थे। मगर हां, अब वे फोटो हैं,...

  • अमेरिकी रिपोर्ट ने पाकिस्तान की जीत बताई

    नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के लिए रिपोर्ट तैयार करने वाली एक कमेटी ने भारत के लिए बेहद अपमानजनक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने बड़ी कामयाबी हासिल की। भारत के कई लड़ाकू विमान मार गिराए जाने की बात भी इसमें कही गई है और इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में पहलगाम में हुए नृशंस हमले को आतंकवादी हमला नहीं माना गया है। यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन यानी यूएससीसी...

  • ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा क्या?

    ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ फिर कोई सैन्य कार्रवाई हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की संभावना जताई जा रही है। इस संभावना का एक कारण तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से आतंकवादियों को अंग्रेजी में चेतावनी दी है। दिल्ली में लाल किले के सामने हुए भीषण विस्फोट के अगले दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की भूटान यात्रा पर गए। वहां उन्होंने इस घटना पर भारी मन से शोक जताया और आतंकवादियों को चेतावनी दी की किसी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह लाइन अंग्रेजी में बोली। उन्होंने...

  • ट्रंप ने धमका कर सीजफायर कराया!

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैसे तो इससे पहले 55 बार यह दावा कर चुके थे कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई के समय दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया था लेकिन 56वीं बार जो बात कही है वह ज्यादा स्पेशिफिक है और चौंकाने वाली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और कहा कि वे पाकिस्तान के साथ युद्ध कर रहे हैं इसलिए भारत के साथ अमेरिका व्यापार नहीं कर सकता। इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ढाई सौ फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी...

  • खेल मैदान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’!

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 एशिया कप के फाइनल की तुलना ऑपरेशन सिंदूर से की है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। और नतीजा वही, भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को बधाई’। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले हैशटैग भी लगाया। उनके इस बयान पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। भारतीय सैनिकों के शौर्य से क्रिकट खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना करने पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में...

  • शरीफ का भारत को हराने का दावा

    न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को हराने का दावा किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को अपने भाषण में शरीफ ने भारत को दुश्मन बताते हुए दावा किया कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान शांति चाहता है। शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। उन्होंने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि वे हमेशा कश्मीरियों...

  • जांबाज सैनिकों की पहचान नहीं बतानी चाहिए

    भारत के जांबाज सैनिकों ने पिछले महीने 28 जुलाई को ऑपरेशन महादेव को अंजाम दिया। महादेव पहाड़ियों पर सैनिकों ने तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया। ये तीनों आतंकवादी पाकिस्तानी थे। सरकार ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि तीनों के डीएनए टेस्ट हुए हैं और उनके पास मिली सामग्रियों की जांच से पता चला है कि वे तीनों पाकिस्तानी थे। इससे पहले भारत के सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। उसमें पहले हमले में ही एक सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे। वायु सेना के अभियान के साथ साथ सीमा पर पाकिस्तान की ओर...

  • ऑपरेशन सिंदूर मानवता की लड़ाई थी- राष्ट्रपति

    नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम संदेश दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मानवता की लड़ाई थी। उन्होंने पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के अलावा कश्मीर रेल प्रोजेक्ट, देश में हो रहे विकास कार्यों, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था की मजबूती के बारे में अपने संदेश में जिक्र किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘पहलगाम में हुआ हमला कायराना था। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सीमा पार आतंकियों के गढ़ को खत्म किया’। उन्होंने कहा, ‘भारत लोकतंत्र की...

  • कथानक भी महत्त्वपूर्ण है

    जब किसी युद्ध में किसी पक्ष ने समर्पण ना किया हो, तो बेशक धारणाएं ही अहम हो जाती हैं। इसलिए सेनाध्यक्ष की इस बात से सहज ही सहमत हुआ जा सकता है कि ‘जीत दिमाग में रहने वाली चीज है।’ सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान नैरेटिव मैनेजमेंट के जरिए अपने नागरिकों को बताने में कामयाब रहा कि जीत उसकी हुई है, लेकिन “यह जीत सिर्फ उनके दिमाग में है”। उन्होंने स्वीकार किया कि अनुकूल धारणाएं बनाना (नैरेटिव मैनेजमेंट) महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि ‘जीत हमेशा ही दिमाग में रहने वाली चीज है।’ खासकर उस...

  • क्यों सेना की साख दांव पर लगा रहे?

    भारतीय सेना की पहचान उसकी बहादुरी और साहस के साथ साथ यह भी है कि वह पूरी तरह से अराजनीतिक है। देश में कैसी भी राजनीति हो या सत्ता किसी भी राजनीतिक गठजोड़ के हाथ में हो, सेना उससे अप्रभावित रहती है। यह एक अघोषित सिद्धांत है कि पार्टियां सेना का राजनीतिकरण नहीं करती हैं और सेना भी दलगत राजनीति से दूर रहती है। भारतीय सेना के इस अराजनीतिक व्यवहार ने न सिर्फ भारत को बाहरी तमाम आक्रमणों से सुरक्षित रखा, बल्कि किसी भी सत्ता के निरकुंश होने या अधिनायक होने में परोक्ष रूप से बाधा का काम किया। भारत...

  • भारत के विमानों के नुकसान का क्या हुआ?

    वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने शनिवार को बेंगलुरू में और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम मे चेन्नई में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बहुत विस्तार से जानकारी दी। दोनों ने लड़ाई के कई तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। एयर चीफ मार्शल ने पाकिस्तान को हुए नुकसान का ब्योरा दिया। लेकिन किसी ने भारत को हुए नुकसान के बारे में कुछ भी नहीं कहा। एय़र चीफ मार्शल ने तो यहां तक कहा कि पाकिस्तान का कोई भी विमान भारत के मिसाइल सिस्टम या विमानों के आसपास भी...

  • ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट समेत 6 विमान

    नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए उसके छह विमान मार गिराए थे। भारत ने पाकिस्तान के जिन विमानों को मार गिराया, उनमें 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान शामिल थे। इनमें अलावा एक इंटेलिजेंस कलेक्ट करने वाला विमान भी भारतीय सेना ने ढेर किया है। शनिवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने यह जानकारी दी। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार बेंगलुरु में यह बड़ा खुलासा किया है। वह यहां आयोजित एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे व्याख्यान के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’...

  • सब ऑपरेशन सिंदूर से शुरू हुआ

    वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल के शुरू में ही दुनिया भर के देशों के खिलाफ जैसे को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम कांड हुआ और फिर छह और सात मई की दरम्यानी रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसका सीजफायर 10 मई की शाम को हुआ। इससे पहले तक राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ की लड़ाई सामान्य रूप से दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ थी। वे दुनिया के तमाम देशों पर उसी तरह के टैरिफ लगाना चाहते थे, जिस तरह के टैरिफ उन देशों...

  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता शिव के चरणों समर्पित

    वाराणसी। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता काशी में भगवान शिव के चरणों में समर्पित की। उन्होंने दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा, ‘मैंने बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो पूरा हो गया। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं’। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त भी जारी की,...

  • सवाल जहां के तहां

    दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में लंबी चर्चा और उस पर सरकार के जवाब के बाद भी गंभीर एवं महत्त्वपूर्ण प्रश्न अब अनुत्तरित बने रह जाते हैं। बहसें दोनों पक्षों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का मौका भर बन कर रह जाती हैं। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिन की गरमागर्म बहस के बावजूद वे सवाल जहां के तहां हैं, जो मई में चार दिन तक चली इस लड़ाई के दौरान उठे थे। देश को आज भी यह आधिकारिक रूप से मालूम नहीं है कि क्या 6-7 मई की रात भारत के लड़ाकू विमान गिरे, ऑपरेशन सिंदूर अपना मकसद को साधने...

और लोड करें