तेहरान। मस्कट में होने वाली बैठ से पहले अमेरिका ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सख्त चेतावनी दी है। वर्चुअल अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि देश में सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बढ़ती अशांति, पाबंदियां और यात्रा में रुकावटें लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। वर्चुअल दूतावास ने साफ कहा है कि लोग जल्दी से जल्दी ईरान छोड़ दें। यहां तक कहा गया है कि अपने निकलने का प्लान खुद बनाएं और इसमें अमेरिकी सरकार की मदद पर भरोसा न करें। मौजूदा हालात में आधिकारिक सहायता बेहद सीमित है।
गौरतलब है कि ईरान में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और अशांति के कारण सुरक्षा व्यवस्था सख्त हो गई है। सड़कें बंद हैं, सार्वजनिक परिवहन ठप है, इंटरनेट और मोबाइल, लैंडलाइन सेवाएं बार-बार बाधित हो रही हैं। इसके अलावा कई विमानन कंपनियों ने ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द कर दिया है, जिससे बाहर निकलना और भी मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता ओमान की राजधानी मस्कट में हुई है। यह पिछले करीब नौ महीनों में दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक बैठक है, जो जून 2025 में हुए संघर्ष के बाद से निलंबित थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


