ईरान ने कहा कोई बातचीत नहीं
नई दिल्ली। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत हो रही है और बहुत सकारात्मक बातचीत हो रही है तो दूसरी ओर ईरान ने दावा किया था कि ट्रंप के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रंप तेल की कीमतें कम करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। दोनों में किसकी बात सही है इसका अंदाजा अगले एक दो दिन के घटनाक्रम से चल जाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि ईरान ने युद्धविराम के लिए तीन नई शर्तें रखी हैं। साथ ही...