राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिका अपने राजनयिकों को निकाल रहा है

नई दिल्ली। सऊदी अरब पर हो रहे हमले के बाद भारत वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है तो इस बीच अमेरिका ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सऊदी अरब के अलावा अमेरिका ने कई देशों से अपने नागरिकों को निकलने के लिए कहा है। सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद अमेरिका ने अपने कुछ राजनयिकों और सरकारी कर्मचारियों को परिवारों के साथ सऊदी अरब छोड़ने को कहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंत्रालय ने हूती विद्रोहियों की ओर से नागरिक हवाईअड्डों और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर हो रहे हमलों को कर्मचारियों को हटाने की वजह बताया है। गौरतलब है कि अमेरिकी दूतावास फरवरी के आखिर में ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिकी युद्ध के शुरुआती दौर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वहां बहुत कम कर्मचारी काम कर रहे थे।

बहरहाल, अमेरिकी राजनयिकों और उनके परिवारों को सऊदी अरब से हटाने के बीच अमेरिकी मीडिया ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई, जॉर्डन, कतर और बहरीन से भी अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुलाने की खबरें दीं हैं। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान पर फिर से हमले शुरू करने की योजनाएं बना रहा है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment