नई दिल्ली। किसानों की मांगों और उनके दिल्ली कूच के अभियान का समर्थन करने के लिए किसान और मजदूर संगठनों ने शुक्रवार भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने एकजुट होकर 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद की अपील की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को कानूनी गारंटी देने सहित अन्य मांगों को लेकर बंद का आयोजन का गया है। इस देशव्यापी बंद के दौरान कई सेवाएं प्रभावित होने के असार हैं।
शुक्रवार को किसान और मजदूर संगठनों की ओर से बुलाए गए ग्रामीण भारत बंद से जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण भारत बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। किसान देश भर के प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम करने की कोशिश करेंगे। पंजाब और हरियाणा में सड़क मार्ग के अलावा यातायात के सभी साधनों को बाधित करने की योजना है। इससे आवश्यक सेवाएं और जरूरी वस्तुओं जैसे सब्जियों और अनाज की खरीद और आपूर्ति बंद हो सकती है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


