राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चुनाव तैयारियों पर भाजपा की बैठक

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने पहली तैयारी बैठक बुधवार को की। भाजपा मुख्यालय में बुधवार की शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय नेताओं के साथ साथ प्रदेशों के नेता भी शामिल हुए। इसमें चुनाव तैयारियों के साथ साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पार्टी के उम्मीदवार तय करने के बारे में भी बातचीत हुई। गौरतलब है कि साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि अभी चुनावों की घोषणा नहीं हुई है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सहित इसके सभी 15 सदस्य शामिल हुए। बैठक में पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। मोदी और नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी बैठक में शामिल हुए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। उनके राज्य में भी चुनाव होने वाले हैं।

बहरहाल, जानकार सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कमजोर सीटों के बारे में जानकारी दी गई है और बुधवार को हुई बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उम्मीदवारों के साथ साथ प्रचार की रणनीति पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार और राज्यों की सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + six =

और पढ़ें