nayaindia bjp release manifesto विपक्ष ने घोषणापत्र की आलोचना की

विपक्ष ने घोषणापत्र की आलोचना की

नई दिल्ली। कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने भाजपा की ओर से जारी घोषणापत्र की आलोचना की है और इसकी कमियां बताई है। रविवार को भाजपा का घोषणापत्र जारी होने के हाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कहा- अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया, जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो। महंगाई इतनी बढ़ गई है उसकी उन्हें फिक्र नहीं है। उन्होंने मोदी से कहा- अगर हमारे दिए गए राशन में पांच किलो की बढ़ोतरी की है तो वो कोई उपकार नहीं है।

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सवाल उठाए और संसद में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने देश के संसद में आंकड़ा दिया है कि 10 साल के अंदर 20 करोड़ छोड़िए दो करोड़ नौकरियां पैदा नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के इनकम की बात ही नहीं है, एमएसपी की बात नही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा के घोषणापत्र को माफीनामा बताया। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए कहा- यमराज ने एक मशीन बनाई थी, जिसमें झूठ बोलने पर घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह घंटी लगातार बज रही है। हैरानी में यमराज ने चित्रगुप्त से पूछा- ये घंटी क्यों बज रही है? चित्रगुप्त ने कहा- महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी हुआ है।

पवन खेड़ा ने कहा- भाजपा ने 2014 में वादा किया था कि ये लोग काला धन वापस लाएंगे, लेकिन ये लोग इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम ले आए, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ। भाजपा ने कहा था कि नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है। इस पर पीएम मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें