बेंगलुरू। चंद्रयान-तीन के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी टीम को इस सफलता की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों का भी आभार जताया। सोमनाथ ने कहा- हमने चांद पर कदम रख लिया है। हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हासिल कर ली है, भारत चांद पर है।
सोमनाथ ने कहा- हमने चंद्रयान-एक से सफर शुरू किया था। यह अब चंद्रयान-तीन तक पहुंच का है। उन्होंने सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। खास बात है कि इस दौरान इसरो चीफ ने अपने टीम को पहले बोलने का मौका दिया। गौरतलब है कि चंद्रयान-तीन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को साढ़े तीन बजे के करीब लॉन्च किया गया था। इसे चांद की सतह पर लैंडिंग करने में 41 दिन का समय लगा। यह भी ध्यान रखने की बात है कि चंद्रयान-एक 2008 में लॉन्च हुआ था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



