नई दिल्ली। चंद्रयान-तीन चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन यानी इसरो ने बताया है कि 22 दिन के सफर के बाद सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे चंद्रयान तीन ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। गौरतलब है कि इसे 14 जुलाई को पृथ्वी से लॉन्च किया गया था। यह यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके इसके लिए यान की स्पीड कम की गई। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए। इसरो ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
इसरो ने एक्स पोस्ट में लिखा है- एमओएक्स, आईएसट्रैक, दिस इज चंद्रयान-तीन। मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। चंद्रयान-तीन सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। इसमें कहा गया है- अब छह अगस्त 2023 को रात करीब 11 बजे चंद्रयान की ऑर्बिट को कम किया जाएगा। बताया गया है कि 23 अगस्त को लैंडिंग से पहले चंद्रयान चार बार अपनी ऑर्बिट बदलेगा।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



