राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चंद्रयान ने भेजी चंद्रमा की तस्वीर

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान चंद्रमा के और नजदीक पहुंच गया है। चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के एक दिन बाद लैंडर ने चंद्रमा की तस्वीरें भेजी हैं। गुरुवार को चंद्रयान ने लैंडिंग से पहले की पांचवीं और आखिरी कवायद पूरी की, जब इसका लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ। इसके बाद चंद्रयान-तीन के लैंडर ने इमेजर लगे कैमरा-1 से 17-18 अगस्त को तस्वीरें और उन्हें भेजा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर किया है। चंद्रमा से लैंडर की दूरी अब सिर्फ 113 किलोमीटर की रह गई है।

चंद्रमा पर लैंड करने लिए चंद्रयान-तीन के विक्रम लैंडर को करीब एक सौ किलोमीटर की दूरी खुद तय करनी है। इस बीच 18 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल की डीबूस्टिंग हुई। डीबूस्टिंग की प्रक्रिया में लैंडर की स्पीड कम हो जाती है। इसरो के मुताबिक लैंडर 23 अगस्त की शाम को पौने छह बजे के करीब चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। लैंडर विक्रम और रोवर चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करेंगे।

अगर चंद्रमा-तीन की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाती है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। साल 2019 में चंद्रयान-दो मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग के बाद क्रैश हो गया था। उसके फौरन बाद भारत ने तीसरे मून मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी। चंद्रयान-तीन को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-दो की तरह ही चंद्रयान-तीन के लैंडर का नाम भी विक्रम रखा गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *