राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी राज पर कांग्रेस का ब्लैक पेपर

कांग्रेस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 10 साल पहले के कांग्रेस राज पर लाए गए श्वेत पत्र के मुकाबले कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज पर ब्लैक पेपर जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने गुरुवार को यह ब्लैक पेपर जारी किया। कांग्रेस ने अपने ब्लैक पेपर को ’10 साल, अन्याय काल’ नाम दिया है। कांग्रेस ने इसमें सिर्फ आर्थिक नीतियों का मुद्दा नहीं उठाया है, बल्कि लोकतंत्र पर खतरे का मुद्दा भी उठाया है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा ने 10 साल में 411 विपक्षी विधायकों को अपनी तरफ मिलाया।

कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया और इसे लेकर खड़गे ने कहा कि देश में जो सबसे बड़ा मुद्दा है, उसे भाजपा सरकार कभी नहीं उठाती। कांग्रेस ने रोजगार और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का मुद्दा उठाया। खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा- नेहरू के जमाने के एचएएल, एचएमटी, भेल को उन्होंने कभी नहीं बताया। इसमें कितने लोगों को बेहतरीन नौकरियां मिलीं, ये कभी नहीं बताया। गांवों में रोजगार कम हो रहे हैं, क्योंकि सरकार नरेगा का पैसा रिलीज नहीं कर रही। कर्नाटक और केरल सरकार की ओर से दिल्ली में किए गए प्रदर्शन का हवाला देकर उन्होंने कहा- गैर भाजपा शासित राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, तेलंगाना के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी कहते हैं कि अब इतने पैसे जमा हो रहे हैं, पहले क्यों नहीं होते थे, ऐसा कह कर वे अप्रत्यक्ष रूप में हैरेसमेंट और प्रेशराइज कर रहे हैं और इलेक्शन में पैसा लगा रहे हैं। ये पैसा डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने 10 साल में 411 विधायकों को अपनी तरफ ले लिया। खड़गे ने कहा- मैं ये नहीं कहता कि कितने पैसे देकर खरीदा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- आप लोग जानते हैं कि हमारी कितनी सरकारें चुनी हुई थीं जैसे मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड। यहां सरकारें कैसे गिरीं, आप जानते हैं। अगर वे डराकर हमें कमजोर करना चाहते हैं तो न कांग्रेस और न ही मैं इससे प्रभावित होंगे। दूसरी ओर कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में तंज किया। उन्होंने कहा- हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में काफी विकास किया। इसे किसी की नजर न लग जाए, इसलिए कांग्रेस के ब्लैक पेपर को मैं काला टीका मानता हूं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − five =

और पढ़ें