राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ट्रम्प अपराधी करार!

Donald Trump

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को किसी अपराध में दोषी पाए जाने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए। राष्ट्रपति चुनावों के बीच न्यूयॉर्क में करीब छह हफ्ते तक चली सुनवाई में उन्हें 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया है। गुरुवार को अमेरिकी अदालत ने ट्रम्प के दोषी होने का फैसला सुनाया। ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और चुनाव अभियान के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहे थे। यह मामला 2016 में उनके अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है। 

इसके खुलासे के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब अमेरिकी इतिहास में किसी राष्ट्रपति पर आपराधिक केस चलाया गया। अदालत ने छह सप्ताह में 22 गवाहों को सुना। इनमें स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थीं। दो दिनों तक विचार विमर्श के बाद 12 मेंबर की ज्यूरी ने ट्रम्प के दोषी पाए जाने की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रम्प को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी। अब इस पर संशय पैदा हो गया है कि दोषी ठहराए गए ट्रम्प राष्ट्रपति का चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। 

न्यूयॉर्क टाइम्सके मुताबिक ट्रम्प को सजा सुनाने के वक्त कोर्ट रूम का माहौल काफी संजीदा था। ज्यूरी को फैसला सुनाने के लिए कोर्टरूम के ज्यूरी बॉक्स में बुलाया गया। सात महीनों में चुपचाप केस को सुन रहे ज्यूर्रस से पूछा गया कि वो किस नतीजे पर पहुंचे हैं। इसके बाद एक ज्यूरर ने माइक्रोफोन में कहा, ‘दोषी। ये सुनते ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी आंखें बंद कीं और ना में सिर हिलाया। ट्रम्प के दोषी पाए जाने का फैसला दो मिनट तक सुनाया गया। 

ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 आरोप लगाए गए हैं। ये सभी आरोप 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए एक  लाख 30 हजार डॉलर करीब एक करोड़ सात लाख रुपए देने से जुड़े हैं। 11 आरोप चेक साइन करने से जुड़े हैं। अन्य 11 आरोप कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से जुड़े हैं और बाकी बचे 12 आरोप रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी देने से जुड़े हैं। ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रम्प के कहने पर अपने पास से स्टॉर्मी को पैसे दिए थे, जिससे वो 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर कुछ न बोलें।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *