nayaindia Israel hamas war दूसरे दिन 14 बंधकों की रिहाई

दूसरे दिन 14 बंधकों की रिहाई

गंगा आरती

तेल अवीव। इजराइल में 48 दिन की जंग के बाद चार दिन का युद्धविराम चल रहा है। युद्धविराम समझौते के दूसरे दिन शनिवार को हमास इजराइल के 14 और बंधकों को रिहा करेगा। पहले दिन शुक्रवार को इजराइल के 13 और थाईलैंड के 12 बंधकों को रिहा किया गया था। बदले में इजराइल ने फिलस्तीन के 39 कैदियों को रिहा किया। दूसरे दिन 14 इजराइली बंधकों के बदले 42 फिलस्तीनी कैदी रिहा किए जाएंगे।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने 48 दिन तक गाजा पट्टी पर बमबारी की और जमीनी अभियान चलाया। उसकी कार्रवाई में गाजा में 14 हजार से ज्यादा फिलस्तीनी मारे गए हैं। हमास ने पहले दिन हमले के बाद दो सौ से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना लिया था। बहरहाल, दूसरे दिन 14 बंधकों के बदले जो 42 लोग छोड़े जाएंगे महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।

समझौते की शर्तों के मुताबिक, कैदियों का तीन और एक के अनुपात में आदान-प्रदान अनिवार्य है। एक इजरायली आधिकारिक सूत्र ने कहा कि 14 बंधकों को सौंप दिया जाएगा। इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के लिए कतर ने अहम भूमिका निभाई है। इसमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की भी अहम भूमिका रही है। बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों के पहले समूह की रिहाई सिर्फ एक शुरुआत है।

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें