Israel

  • इजराइल का अभियान जारी है

    नई दिल्ली। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहने से इजराइल के अभियान पर कोई असर नहीं है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि ईरान पर हमले इसलिए किए गए क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब था। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इजराइल ने ईरान के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है तो दूसरी ओर उनका देश लेबनान पर हमला जारी रखे हुए है। लेबनान के स्वास्थ्य...

  • ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला

    नई दिल्ली। अमेरिका की धमकियों के बीच इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। उसके कई पुलों को उड़ा दिया गया है तो ईरान के सबसे बड़े तेल ठिकाने यानी खार्ग द्वीप पर भी बड़ा हमला हुआ है। वहां से बड़े धमाके सुने जाने की खबर है। इससे पहले इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है। ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक, ये हमले इसलिए किए गए ताकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा...

  • इजराइल ने गैस फील्ड पर हमला किया

    नई दिल्ली। अमेरिका के मना करने के बावजूद इजराइल ने एक बार फिर ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला किया है। इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड को मिसाइल से निशाना बनाया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड है, जिसका दक्षिण हिस्सा ईरान के पास है तो उत्तरी हिस्सा कतर के पास है। इजराइल ने 18 मार्च को भी इस गैस फील्ड पर हमला किया था। उसके बाद ईरान ने पलट कर कतर के नियंत्रण वाले उत्तरी हिस्से पर हमला कर दिया था। इससे पूरी दुनिया की गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है। इजराइल ने...

  • ईरान ने अमेरिका, इजराइल को दी चेतावनी

    नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के 21वें दिन शुक्रवार को ईरान ने बड़ी चेतावनी जारी की है। ईरान ने कहा है कि अब इजराइल और अमेरिका के लोग दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ईरान की इस धमकी के बीच ही खबर आई कि चेक गणराज्य में इजराइल से जुड़ी एक सैनिक फैक्टरी पर हमला हो गया। फैक्टरी में आग लगा दी गई, जिससे बहुत बड़ा नुकसान हुआ। गौरतलब है कि ईरान ने कहा है कि अब दुनिया में कहीं भी अमेरिका और इजराइल से जुड़े लोग सुरक्षित नहीं रहेंगे। ईरान के सैन्य प्रवक्ता जनरल...

  • अमेरिका और इजराइल का बड़ा दावा

    नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग को लेकर अमेरिका और इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजराइल ने कहा है कि युद्ध अब अंतिम चरण में पहुंच गया है तो अमेरिका ने कहा है कि ईरान कमजोर पड़ गया है और समझौता करना चाहता है। हालांकि इस दावे के बीच दोनों तरफ से हमले जारी हैं। अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला किया है, जहां से ईरान का 85 से 90 फीसदी तेल निर्यात होता है। अमेरिका ने वहां के सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इससे पहले ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास...

  • इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला बोला

    नई दिल्ली। ईरान पर हमला शुरू होने के 10वें दिन सोमवार को इजराइल ने बड़ा हवाई हमला बोला। ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है लेकिन अब उसके हमले की तीव्रता कम हो रही है। दूसरी ओर इजराइल ने सोमवार को राजधानी तेहरान सहित इस्फहान और दक्षिणी इलाकों में ईरान के बुनियादी ढांचे निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक हमले जारी हैं, तब तक बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है और ईरान निर्णायक जवाब देने पर ध्यान दे रहा है। उधर लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों...

  • नौ साल बाद इजराइल जाएंगे मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन की इजराइल यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि मोदी तेल अवीव में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दोपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री भारत और इजराइल की सामरिक भागीदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी और रक्षा व सुरक्षा से लेकर कृषि व जल प्रबंधन सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा बहुत खास मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी नौ साल के बाद इजराइल की...

  • इजराइल में हाई अलर्ट

    नई दिल्ली। ईरान में तेज हो रहे प्रदर्शन और अमेरिकी की ओर से हमले की तैयारियों को देखते हुए इजराइल में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइल के सुरक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ईरान पर अमेरिकी हमले की संभावना और ईरान की ओर से होने वाले पलटवार की आशंका में इजराइली सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इजराइल में हाई अलर्ट का कारण यह है कि ईरान ने अमेरिका के साथ साथ इजराइल को भी चेतावनी दी है। गौरतलब है कि इजराइल और ईरान जून में 12 दिन की...

  • थोपे गए सन्नाटे का नाम शांति

    शांति, शांति तब तक ही रहती है जब तक वह स्वीकार्य है। जैसे ही सत्ता भारी पड़ने लगती है—प्रभावशाली, स्वार्थी और आत्ममुग्ध—शांति दरकने लगती है, टूटने लगती है। बेशक, शुरुआत के लिए यह एक उदास वाक्य है, लेकिन मौजूदा समय की सच्चाई यही है। पश्चिम एशिया में जो “शांति” आई है, वह दो वर्षों की लगातार बमबारी के बाद आई है, ऐसे वर्ष जिन्होंने एक पीढ़ी को मिटा दिया और दूसरी को अपंग बना दिया। क्योंकि यह शांति भी पहली बार नहीं आई। कई बार पहले भी आई है, युद्धविराम के वस्त्रों में, कूटनीतिक भाषा में सजी-संवरी, और हर बार...

  • सबके लिए राहत

    गजा लड़ाईबंदी के मौके को बड़ा इवेंट बनाने इजराइल और फिर मिस्र पहुंचे ट्रंप ने एलान किया कि युद्ध रुक गया है, तो दुनिया ने उस पर सहज यकीन किया। मगर ये सवाल कायम है कि यह ‘शांति’ कितनी टिकाऊ होगी? डॉनल्ड ट्रंप की 20 सूत्री ‘शांति योजना’ के तहत गजा में लड़ाई रुकने से विवाद से जुड़े सभी पक्षों ने राहत की सांस ली है। वैसे राहत दुनिया भर में महसूस की गई है, जहां लोग इजराइली हमलों से रोज हो रही मौतों और तबाही की खबरों से व्यग्र थे। ट्रंप योजना के तहत हुए समझौते के पहले चरण...

  • टिकाऊ शांति का रास्ता?

    फिलहाल, गजा के बाशिंदों को बड़ी राहत मिली है। मगर अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने दो-राज्य सिद्धांत के तहत स्वतंत्र फिलस्तीन की स्थापना करवाने की चुनौती है, जिसके बिना कोई समझौता स्थायी शांति नहीं ला पाएगा। इजराइल और हमास के बीच शांति समझौते के पहले चरण पर सहमति बनने के साथ गज़ा में लड़ाई रुकने की संभावना मजबूत हुई है। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की 20 सूत्री शांति योजना के तहत हुआ। इसके मुताबिक इजराइल हमले तुरंत रोकने और गज़ा से अपनी फौज की आंशिक वापसी पर राजी हुआ है। बदले में हमास 20 जिंदा इजराइली बंधकों और...

  • इजराइल की आजादी में था भारत का योगदान

    इजराइली सरकार आज भी हाइफा, यरुशलम, रमल्लाह और ख्यात के समुद्री तटों पर बनी 900 भारतीय सैनिकों की समाधियों की देखरेख करती है। वर्ष 2017 के इजराइल दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइफा में भारतीय सैनिकों को समर्पित स्मारकों का दौरा करते हुए पराक्रमी दलपत सिंह शेखावत की याद में एक पट्टिका का भी अनावरण किया था। देश की राजधानी नई दिल्ली में ‘तीन मूर्ति भवन’ है। यह वही स्थान है, जहां कभी ब्रितानी सैन्य कमांडर, फिर स्वतंत्रता के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू रहते थे। आज इसे ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ और ‘प्रधानमंत्री स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय पुस्तकालय’ कहा जाता है।...

  • भारत नेतन्याहू की छाया में रहेगा या ग्लोबल साऊथ का झंडाबरदार बनेगा?

    इतिहास के सही पक्ष का तकाजा है जो भारत गुटनिरपेक्ष आत्मा के प्रति सच्चा रहते हुए संघर्षविराम की माँग करे, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के वारंट लागू करे और पुल बनाए—खंडहरों पर नहीं, बल्कि जवाबदेही पर। ग़ज़ा की खामोशी में, ग्लोबल साउथ अपने उस पुराने चैंपियन, निर्गुट भारत को पुकार रहा है। पर क्या भारत जवाब देगा? ग़ज़ा के खंडहरों की छाया में—जहाँ अब तक कोई 55 हज़ार से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों की जान जा चुकी है, जिनमें 17 हज़ार बच्चे शामिल हैं—फिर यह गूंजता सवाल है कि पीड़ितों के साथ एकजुटता कब उनकी मिटाई जा रही पहचान की अनदेखी करने लगती है?...

  • इजराइल ने छह मुस्लिम देशों पर हमला किया

    नई दिल्ली। हमास के खिलाफ चल रही लड़ाई का दायरा फैलता जा रहा है। इजराइल एक के बाद एक मुस्लिम देशों पर हमले कर रहा है। उसने पिछले दिनों अमेरिका के मित्र देश कतर पर हमला कर दिया, क्योंकि वहां हमास के नेता मौजूद थे, जो शांति वार्ता के लिए वहां पहुंचे थे। पिछले तीन दिन में इजराइल ने छह देशों पर हमला किए हैं। इसमें गाजा सहित सीरिया, लेबनान, कतर, यमन और ट्यूनीशिया शामिल हैं। इन हमलों में दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए और एक हजार से ज्यादा घायल हुए हैं। ये हमले सोमवार से बुधवार के...

  • तो फ़िलिस्तीन मिट जाएगा?

    क्या होता है जब कोई राष्ट्र-राज्य मिट जाता है या मिटा दिया जाता हैं?  सामान्य जवाब है—कुछ भी नहीं। कुछ दिनों तक जरूर शोर-शराबा, टूटे दिल और एकजुटता के हैशटैग चलेगें। फिर भूलने की बीमारी आ जाती है। गायब होना स्मृति के किसी कोने में दर्ज होता जाता है। सामान्य ज्ञान की किसी एक पुस्तक, एक खंड में सिमट कर रह जाता है। राजनीति में प्रतिक्रिया थोड़ी भारी ज़रूर होती है, लेकिन उतनी ही खोखली। बड़े-बड़े शब्दों में निंदा, और उससे भी बड़े शब्दों में पलटवार। ठंडी, रोशन कमरों में गुनगुनी चाय के बीच प्रस्ताव लिखे जाते हैं, नीतियाँ बहस...

  • भारत-इजराइल दोस्ती कितनी अटल?

    स्वतंत्र भारत ने ज्यादातर समय इज़राइल से एक दूरी रखी। इतना नाता जरूर रखा कि आपात स्थिति में मदद मिल जाए और उसकी इमेज पर भी असर नहीं पड़े। भारत ने 1950 में इज़राइल को मान्यता दी थी लेकिन जवाहरलाल नेहरू के गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समय अरब दुनिया के साथ एकजुटता थी। फ़िलिस्तीनी मुद्दा महज़ नैतिक प्रदर्शन नहीं था, बल्कि रणनीतिक था। भारत के लिए यह तब फायदेमंद था कि उसे औपनिवेशिक विरोधी और फ़िलिस्तीन-समर्थक के रूप में देखा जाए। ताकि अरब तेल तक पहुंच बनी रहे और अरब देश कश्मीर पर पाकिस्तान के पक्ष में नहीं झुके। इज़राइल, तब,...

  • इजराइल की दरकती बुनियाद देखिए!

    गजा में 22 महीनों से जारी मानव संहार से पश्चिमी देशों की जनता में फैली व्यग्रता का परिणाम अब इसी समर्थन में सेंध लगने के रूप में आ रहा है। इस तरह कहा जा सकता है कि अमेरिका और उसके साथी देशों ने गुजरे वर्षों के दौरान फिलस्तीन की स्वतंत्रता के सवाल को पृष्ठभूमि में डालने के जो प्रयास किए, उनका उलटा नतीजा सामने आ रहा है। फिलस्तीन के गज़ा इलाके के बाशिंदों की कुर्बानी बेकार नहीं गई है। उनमें से लाखों (हजारों की तो प्रत्यक्ष हमलों में मौत हुई है) लोग इजराइल के बर्बर मानव संहार का शिकार हुए...

  • इज़राइल आखिर हासिल क्या करना चाहता है?

    दुनिया भर में राजनीतिक गहमागहमी है। वैश्विक शतरंज की बिसात पर मोहरे इधर-उधर हो रहे है लेकिन  इज़राइल अकेला है जो एक जगह अडिग खड़ा हुआ है, भौहें तनी हुईं, आँखों में आग, और इरादों में वही पुराना रूख, अड़ियल आत्मविश्वास। उसे न वैश्विक आलोचना की परवाह, न अलग-थलग पड़ने का डर है और न तबाह, नष्ट होने की आशंका। इज़राइल लगातार आक्रामक है। आज भी बदला लेते हुए है। एक ऐसी जिद्द के साथ जो अब लगभग सभी को निर्दयी, अहंकारी, और अविचल लगने लगी है। और ऐसा होना इसलिए भी है क्योंकि उसकों ले कर अंतरराष्ट्रीय चुप्पी और...

  • ट्रंप का दावा, हमास से 60 दिन के सीजफायर पर सहमत इजरायल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास से 60 दिन के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की है। ट्रंप ने बताया है कि इस प्रस्ताव की जरूरी शर्तों पर इजरायल ने सहमति जता दी है।  ट्रंप ने 'ट्रुथ' सोशल पर लिखा मुझे उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट की भलाई के लिए हमास इस समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। मौजूदा स्थिति से हालत सिर्फ बदतर ही होंगे। ट्रंप ने लिखा इजरायल ने 60 दिन के सीजफायर को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी शर्तों पर सहमति जताई है। इस दौरान हम युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी पक्षों के...

  • इजराइल और हमास की जंग रूकवाएंगे ट्रंप

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग रूकवाने के मिशन पर हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अब इजराइल  और हमास की जंग रूकवाएंगे। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापार और टैरिफ की धमकी देकर जंग रूकवाई थी। इसके बाद उन्होंने इजराइल और ईरान की जंग रूकवाई है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को भयानक और अपमानजक मौत से बचाया है लेकिन इसके लिए उनको शुक्रिया नहीं कहा जाएगा। ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि एक हफ्ते के भीतर इजराइल और ईरान...

और लोड करें