राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अगली रामनवमी रामलला मंदिर में!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर रावण दहन किया और अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारतीयों को धैर्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी रामलला अपने मंदिर में विराजेंगे और अगली रामनवमी अयोध्या में रामलला के मंदिर में पूजा पूरे विश्व को हर्षित करने वाली होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी के मौके पर देश के लोगों को दस संकल्प करने को भी कहा। उन्होंने पर्यावरण बचाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का संकल्प करने को कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल दक्षिण दिल्ली के द्वारिका में आयोजित दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने रामलीला का मंचन भी देखा और रावण दहन किया। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन किए गए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन से पहले भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ये अत्याचारी रावण पर भगवान राम की विजय का पर्व है। इसलिए हम हर साल रावण दहन करते हैं। इतना काफी नहीं है। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, उन्हें दोहराने का पर्व है। उन्होंने इस मौके पर चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा- इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर चंद्रयान को गए दो महीने पूरे हो गए हैं। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और विज्ञान भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और नवरात्रि में मां को याद करने वाले मंत्र भी जानते हैं। विजयादशमी इन्ही विचारों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में बन रहे रामंदिर का जिक्र किया और कहा- आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम राम का मंदिर बनते देख पा रहे हैं। अगली रामनवमी पर अयोध्या के रामलला के मंदिर में पूजा पूरे विश्व को हर्षित करने वाली है। भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर, दिव्य मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद भारतीयों के धैर्य की विजय का प्रतीक है। मोदी ने कहा- राम मंदिर में भगवान राम के विराजने के कुछ ही महीने बचे हैं। भगवान राम बस आने ही वाले हैं गौरतलब है कि अगले साल 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजेंगे। उसके थोड़े दिन के बाद ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

और पढ़ें