राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सोनिया ने की संजय सिंह की तारीफ

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा से निलंबित आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का समर्थन किया है। इसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रिश्तों में बढ़ रही नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है। सोनिया गांधी ने मणिपुर की हिंसा पर विपक्ष की रणनीति को लेकर संजय सिंह की तारीफ भी की। गौरतलब है कि सदन से निलंबित होने के बाद संजय सिंह संसद परिसर में धरना दे रहे हैं और विपक्षी गठबंधन में शामिल कई पार्टियों के नेता उनका साथ दे रहे हैं।

बहरहाल, संजय सिंह ने सोनिया गांधी से बातचीत का एक वीडियो ट्विट किया और लिखा- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने मुलाकात कर टीम ‘इंडिया’ द्वारा मणिपुर हिंसा के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन पर कहा ‘मेरा समर्थन आपके साथ है’। गौरतलब है कि संजय सिंह को मणिपुर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान संसद के मानसून सत्र की बची हुई अवधि के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। विपक्षी पार्टियों के सांसद उनका निलंबन रद्द करने की मांग भी कर रहे हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + thirteen =

और पढ़ें