राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत आ रहे जहाज पर लाल सागर में हमला

नई दिल्ली। भारत आ रहे एक मालवाहक जहाज पर ईरानियों के कब्जा कर लेने के बाद एक दूसरी घटना में भारत आ रहे एक दूसरे जहाज पर शुक्रवार को लाल सागर में मिसाइल से हमला हुआ, शनिवार को इसकी जानकारी मिली है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया गया है। ये तेल लेकर भारत आ रहा था। मालवाहक जहाज के चालक दल के प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमले में जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम छह बजे के करीब हुई। जहाज ब्रिटेन का है, जिस पर एंटीगा और बारबाडोस का झंडा लगा था। अटैक के बावजूद जहाज अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसने रूस के प्रिमोर्स्क से यात्रा शुरू की थी और ये गुजरात के वाडीनार पहुंचने वाला था। खबरों के मुताबिक भारत आ रहे जहाज पर दो बार हमले हुए। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं। हालांकि, पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा।

गौरतलब है कि लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद अचानक हुआ है। इससे पहले इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के चालक दल में 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी भी थे। ईरान ने पाकिस्तान के दोनं नागरिकों और भारत की एक महिला सदस्य को छोड़ दिया। जबकि बाकी 16 भारतीय अभी भी ईरान की कैद में हैं। बताया गया है कि उनकी रिहाई के लिए बातचीत चल रही है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *