नई दिल्ली। डिजिटल लेन देन के लिए इस्तेमाल होने वाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई की सेवा शनिवार को तीन घंटे तक डाउन रही। इस दौरान लोगों को डिजिटल लेन देन में बड़ी मुश्किल आई। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे से समस्या शुरू हुई। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे यानी एक बजे तक बहुत समस्या रही। बाद में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन दोपहर बाद तीन बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। पिछले 20 दिन में यह तीसरी बार है जब यूपीआई से लेन देन में समस्या हुई।
वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियल टाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार यूपीआई डाउन होने से समस्या का सामना कर रहे करीब 81 फीसदी लोगों को पेमेंट करने में समस्या आई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने कहा, ‘अभी रुक रुक कर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते यूपीआई से लेन देन में दिक्कत आ रही है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है’।
Also Read: मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारतीय एजेंसियों ने किया था अनुरोध
इससे पहले 26 मार्च को यूपीआई सेना करीब ढाई घंटे डाउन रही थी। तब लोगों को गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे एप से अमाउंट ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं। इस दौरान 10 से ज्यादा बैंकों के यूपीआई और नेट बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ा। इसके बाद दो अप्रैल को वित्त वर्ष 2025 के क्लोजिंग के चलते देश के कई बैंकों की यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं में समस्या आई थी।
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


