नई दिल्ली। ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के मामले में अमेरिका ने भारत को बड़ी राहत दी है। अमेरिका ने भारत को ईरान के चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से छह महीने के लिए छूट दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके बारे में जानकारी दी। इससे पहले अमेरिका ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा था कि वो 29 सितंबर से इस बंदरगाह को चलाने, पैसे देने या उससे जुड़े किसी काम में शामिल कंपनियों पर जुर्माना लगाएगा।
हालांकि बाद में इस छूट को एक महीना बढ़ा कर 27 अक्टूबर कर दिया गया था। वह अवधि तीन दिन पहले खत्म हुई है। अब अमेरिकी सरकार ने इसे छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि भारत ने 2024 में चाबहार बंदरगाह को 10 साल के लिए लीज पर लिया है। इसके तहत भारत यहां 120 मिलियन डॉलर निवेश करेगा और ढाई सौ मिलियन डॉलर का क्रेडिट लाइन यानी सस्ता कर्ज देगा।
तभी अमेरिकी प्रतिबंध से भारत को बड़ा झटका लगा है। हालांकि छह महीने के लिए इसे टालने से भारत को राहत मिली है। असल में चाबहार बंदरगाह भारत को अफगानिस्तान, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से सीधे व्यापार करने में मदद करता है। छह महीने की राहत से भारत को अफगानिस्तान या दूसरे एशियाई देशों तक सामान भेजने के लिए पाकिस्तान के रास्ते से नहीं जाना पड़ेगा। भारत ईरान के चाबहार पोर्ट से सीधा अपना माल अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया भेज सकता है। इससे समय और पैसा दोनों बचेंगे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



