Vladimir Putin :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को एक परमाणु-सक्षम बमवर्षक विमान में सह-पायलट के रूप में उड़ान भरी। पुतिन की इस बमवर्षक विमान की सवारी का उद्देश्य अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले अपनी छवि को दमदार दिखाना है। रूस में होने वाले चुनावों में पुतिन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। टीयू-160एम सुपरसोनिक बमवर्षक विमान में पुतिन ने करीब 30 मिनट तक सवारी की।
इस उड़ान के जरिये पुतिन का उद्देश्य यूक्रेन में युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस की परमाणु शक्ति का दम दिखाना था। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे पुतिन (71 वर्षीय) को रूस की राजनीतिक व्यवस्था पर अपनी मजूबत पकड़ का भरोसा है, जिसे उन्होंने पिछले 24 वर्षों के दौरान स्थापित किया है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


