राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत-पाक मैच से पहले जुबानी जंग

भारत-पाकिस्तान

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमों में शनिवार को जुबानी जंग हुई। रविवार को कोलंबो में दोनों देशों के बीच मैच खेला जाएगा। उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि भारतीय टीम एशिया कप की तरह ही इस बार भी पाकिस्तानी खिलाड़ीयों से हाथ नहीं मिला सकती है। हालांकि उन्होंने यह कहा कि इस बारे में मैच से पहले फैसला किया जाएगा।

दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि उनकी टीम इसका जवाब मैदान पर देगी। गौरतलब है कि पिछले साल हुए एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव समेत सभी खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। कप्तान सूर्य कुमार ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था। इसके बाद बहुत विवाद हुआ था। भारत ने विजेता बनने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी भी नहीं ली थी। इससे नाराज होकर नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे।

बहरहाल, टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच बड़े जद्दोजहद के बाद हो रहा है। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर रहने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी भारत से खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में सभी संबंधित पक्षों ने पहल की और पैसे के नुकसान को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के बीच मैच खेलने का फैसला कराया गया। हालांकि रविवार को होने वाले मैच के बारिश से बाधित होने की आशंका भी है।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा से खेल भावना को लेकर कहा, ‘मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। मेरा मानना मायने नहीं रखता। खेल जैसे शुरू से खेला जाता रहा है, वैसे ही होना चाहिए’। आगा से भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल हुआ। असल में वे पेट की दिक्कत के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। इस पर आगा ने कहा, ‘उम्मीद है अभिषेक कल खेलें। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं’। इसी सवाल पर भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान कप्तान चाहते हैं तो हम अभिषेक को खिलाएंगे’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 2 =