राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली और एनसीआर में अचानक बदला मौसम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में गुरुवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया। देर शाम को बादल घिरे और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। गौरतलब है कि तीन दिन पहले साल के सबसे ज्यादा गर्मी वाले नौतपा का समय शुरू होने के तुरंत बाद आई आंधी और बारिश ने इसके असर को कम कर दिया है। दिल्ली और एनसीआर के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी गुरुवार को बारिश हुई।

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई तो हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी और सिरसा सहित आठ जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हरियाणा के फतेहाबाद में तेज आंधी के कारण मोबाइल टावर टूट गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और रायगढ़ में तेज आंधी आई और बारिश भी हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी गुरुवार को तेज बारिश हुई। पिथौरागढ़ में बड़े आकार के ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि देश के ज्यादतर हिस्सों में 29 मई से पांच जून तक प्री मानसून बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने 26 मई को मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन यहां नमी कमजोर होने से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =